झारखंड
राजद अध्यक्ष ने कोर्ट में वकीलों के साथ साझा की पुरानी यादें
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 5:13:49 PMरांची, (हि.स.)। राजद अध्यक्ष लालू यादव अपनी मस्त और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं, शुक्रवार को रांची में उसकी बानगी देखनो को मिली। उन्होंने रांची की सीबीआई कोर्ट में वकीलों का भी दिल जीत लिया। सीबीआई कोर्ट में हाजिरी लगाने आए लालू ने वकीलों के साथ बैठ कर बिहार और झारखंड के अदालतों से जुड़ी यादें ताजा की। इस दौरान लालू ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने ही व्यवहार न्यायालय बनवाया और अब यहीं से जेल जाते रहते हैं। लालू पेशी के दौरान मिले ब्रेक में वकीलों से मिले और जमकर उनके साथ हंसी मजाक किया और पुरानी बातों को शेयर किया ।