ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
मोदी के शासन में लाखों युवा हुये बेरोजगार : सुबोधकांत
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 6:26:21 PM
मोदी के शासन में लाखों युवा हुये बेरोजगार : सुबोधकांत

रांची, (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी को रोजगार नहीं मिला। उपर से केंद्र ने नोट बंदी कर दी। रोजगार मिलना तो दूर, लाखों लोग बेरोजगार हो गये। सहाय गुरुवार को कांके प्रखंड के चुट्टू और चंदवे पंचायत का भ्रमण करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से गरीबों, मजदूरो की स्थिति और खराब हो गई। 

आज कई फैक्ट्रियां बंद हो गईं, रोजगार खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई के बारे में कहा था कि हमारी सरकार बनेगी, तो महंगाई कम कर देंगे, लेकिन महंगाई कम करने के बजाय दिनों दिन बढ़ रही है। आज हरेक चीज पर टैक्स लगाया जा रहा है। मोदी सरकार सिर्फ जनता को लूटने में लगी हुई है। इन्होंने गरीबों के लिए कोई भी काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन अच्छे दिन अभी तक नहीं आये। इस अवसर पर डॉ जाया भगत, सुरेश बैठा, सरीफ अंसारी, जाबुल अंसारी, गुलजार अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS