झारखंड
लालू यादव पहुंचे रांची, 3 को कोर्ट में होंगे पेश
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 7:46:22 PMरांची, (हि.स.)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार शाम रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर राजद के नेताओं ने यादव का स्वागत किया। इसके बाद लालू एयरपोर्ट से सीधे निकलकर राजकीय अतिथिशाला पहुंचे। राजद नेताओं के अनुसार लालू यादव 3 जुलाई को चारा घोटाला से जुड़े मामले में कोर्ट में पेशी के लिए रांची आये है।