झारखंड
राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12 अगस्त से
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 10:37:08 AMमेदिनीनगर, (हि.स.)। झारखण्ड राज्य एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जूनियर अंडर 14, 17, 18 एवं 20 वर्ष आयु वर्ग बालक-बालिका की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रांची के होटवार में 12 एवं 13 अगस्त को किया जायेगा। इसमें पलामू जिला के चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने दी है।
उन्होंने बताया है कि गत 15 जुलाई को जीएलए कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पलामू का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को अपना मूल जन्म प्रमाण पत्र 06 अगस्त को 10 बजे दिन में जीएलए कॉलेज के मैदान में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि मैट्रिक पास खिलाड़ी मूल एडमिट कार्ड तथा विद्यालय में पढ़ने वाले खिलाड़ी प्रज्ञा केन्द्र द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। त्रिपाठी ने बताया कि पलामू जिला की टीम 11 अगस्त को रांची रवाना होगी।