झारखंड
दस हजार निःशुल्क पौधे का वितरण
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 8:32:57 PMमेदिनीनगर, (हि.स.)। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सह वनराखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जायसवाल ने 10 हजार निःशुल्क पौधे का वितरण किया। पौधा वितरण छतरपुर के डाली पंचायत के कौशल नगर परिसर में किया गया। इसकी शुरूआत मुख्य सचेतक सह विधायक राधाकृष्ण किशोर ने किया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने की ।
मौके पर विधायक किशोर ने कहा कि पर्यावरणविद कौशल जायसवाल ने समाज को जो दिया है वह अनमोल है। इनके कार्यों से समाज में अन्य लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज दिन प्रतिदिन वन का क्षेत्रफल घट रहा है, जो विश्व के लिए शुभ संकेत नहीं है। जिंदा रहना है, तो पौधा लगाना और वृक्षों का संरक्षण करना बहुत ही जरूरी है। विकास के लिए आधारभूत संरचना का विकास जरूरी है लेकिन पर्यावरण में संतुलन बनाकर विकास हो ऐसी व्यवस्था करने की जरूरत है।