झारखंड
पर्यावरण विज्ञान व सामान्य ज्ञान विषय की हो दोबारा परीक्षा : पवन जेडिया
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 8:24:51 PMरांची, (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय के काउंसलर सदस्य पवन राम जेडिया ने कुलपति को पत्र लिख पर्यावरण विज्ञान और समान्य ज्ञान की एक विशेष परीक्षा आयोजित कराने का आग्रह किया है।
सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखे पत्र में जेडिया ने कहा कि सत्र 2014-17 में करीब 350 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थी। जिनकी परीक्षा गत अप्रैल माह में सम्पन्न हुयी और परीक्षाफल गत 15 दिन पूर्व घोषित किया गया है। इस घोषित रिजल्ट में अधिकतर छात्र-छात्राएं पर्यावरण विज्ञान/सामान्य ज्ञान के विषय में असफल हो गये हैं, जिसकी मूल वजह महाविद्यालयों में ठीक से पढ़ाई न होना है। इसलिए मेरा यह आग्रह है कि इस विषय की परीक्षा दोबारा से ली जाये।