ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
हर-हर महादेव की गूंज से पूरा इलाका गुंजायमान
By Deshwani | Publish Date: 31/7/2017 5:38:17 PM
हर-हर महादेव की गूंज से पूरा इलाका गुंजायमान

लोहरदगा, (हि.स.)। सावन की चौथी सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लोहरदगा प्रखंड के प्राचीन खखपरता शिव मंदिर में भगवान शिव की आराधना करने वालों की लंबी कतार अहले सुबह से ही। शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। हर-हर महादेव की गुंज से पूरा इलाका गुंजायमान था। शहरी क्षेत्र के बुढ़वा महादेव मंदिर में भी शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। लोगों ने पूरे भक्ति भाव के साथ भगवान शिव की आराधना की। सुबह से ही यहां पूजा अर्चना करने वालों की कतार लगी थी। भक्तों के लिए यहां विशेष व्यवस्था भी की गयी थी। भंडरा स्थित अखिलेश्वर धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
डीसी विनोद कुमार अपनी के साथ अखिलेश्वर धाम पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जिले के विकास की कामना की। यहां दूर-दूर से शिव भक्त चौथी सोमवारी के मौके पर पहुंचे थे। कुडू प्रखंड के महादेव मंडा में भी लोगों ने पूजा अर्चना की। सेन्हा प्रखंड के कोरांबे में भी शिव उपासना के लिए सुबह से ही लोग विभिन्न शिवालयों में पहुंचे थे। शिव भक्तों की भीड़ हर शिवालयों में नजर आ रही थी।इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना पूरे भक्ति भाव के साथ की गयी। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया। इलाके में भक्ति गीतों के बजने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। पावरगंज चौक स्थित देवी मंडल में देवी मंडप युवक संघ द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किये।
सावन की चौथी सोमवारी के मौके पर शिवालयों में विशेष सजावट भी की गयी है। लेाहरदगा जिला से बड़ी संख्या में लोग भी शिव आराधना के लिए पहाड़ी मंदिर रांची, बाबा धाम एवं अमरनाथ गये हैं। भक्ति के रंग में रंग गया है लोहरदगा जिला। सावन के चौथी सोमवारी को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर हजारों श्रद्धलुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेके और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS