झारखंड
एसी कोच में अब मिलेगी खोल वाली कंबल
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 8:02:08 PMरांची, (हि.स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) अपने सभी रेल मंडलो में एसी डिब्बों में कंबल देने पर नई नीति बनाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेनों में एसी डिब्बों का तापमान बढ़ाया जा सकता है। औसतन तापमान 19 डिग्री से बढ़ाकर 24 किया जा सकता है। तापमान बढ़ाने पर कंबल देने की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं, दूसरे विकल्प में कंबल के साथ कवर दिया जा सकता है। कंबल के मुकाबले कवर की धुलाई आसान और सस्ती है।
सूत्रों के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुनिंदा ट्रेनों में नई पॉलिसी अमल में लाई जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट कामयाब होने पर सभी ट्रेनों में नई पॉलिसी को लागू किया जाएगा। गौरतलब हो कि हाल ही में लोक लेखा समिति (सीएजी) की रिपोर्ट में कंबल को लेकर रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी गयी थी जिसमें उसकी साफ-सफाई पर सवाल उठाए गए थे।