ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
अच्छे दिन कब आयेंगे : सुबोधकांत सहाय
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 7:46:06 PM
अच्छे दिन कब आयेंगे : सुबोधकांत सहाय

रांची, (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा की ओर से अच्छे दिन लाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अच्छे दिन की आस में लोगों की आंखे पथराने लगी है। जनता को अब पता लगने लगा है कि भाजपा ने छल किया है। सहाय शनिवार को नगड़ी प्रखण्ड अंतर्गत उतरी और दक्षिणी टूण्डूल पंचायत में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसानों की आत्महत्या का कीर्तिमान बन रहा है। रघुवर सरकार कुम्भकरणी नींद में सोई है। सरकार को नींद से जगाने के लिए अब जनता को सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने की जरूरत है। इस दिशा में कांग्रेस पार्टी ने पहल कर दी है। 

उन्होंने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रासरूट से भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने के संकल्प के साथ ग्रामीणों के बीच जाएं और भाजपा सरकार की जन विरोधी कारनामों का पर्दाफाश करें। इसके लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ता के साथ लगातार दो साल तक जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस संघर्षरत रहेगी। बडे पूंजीपतियों को उपकृत करने के लिए किसानों की जमीन ओने-पोने दामों पर ली जा रही है। भाजपा सरकार किसान-मजदूर, महिला-युवा विरोधी है, यूपीए के शासन काल में शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाओं को बदल दिया गया। भाजपा जनहित को दरकिनार कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा की जनता भाजपा की करतूतों को अब समझने लगी है। आने वाले समय में जनता इसका पूरजोर विरोध करेगी। 
कांग्रेस महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने कहा है कि जनता के अच्छे दिन नहीं, आये लेकिन भाजपा और उनके विधायक एवं मंत्रियों के दिन बहुर गये। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का आगाज कर दिया है। पार्टी कायेकर्ताओं को शहर से लेकर गांव तक जन सम्पर्क कर जन-जागरण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर फिरोज आलम, हाजी लतीफ, मेरी तिर्की, पौलुस तिग्गा, सादिक अंसारी, सुरज मेहता, शिव शंकर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS