रांची, (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता विपक्ष हेमन्त सोरेन के समक्ष झामुमो की नीति एवं सिद्धान्तों में आस्था व्यक्त करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेएमएम की सदस्यता ली है। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष के आवास पर दूसरे दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेएमएम का दामन थाम लिया जिसमें कांग्रेस और भाजपा के भी कई कार्यकर्ता शामिल थे।
पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के रुझान को देख कर नेता प्रतिपक्ष बहुत खुश नज़र आये। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरह से राज्य में सरकार चल रही है उससे किसानों और नौजवानों में बेहद आक्रोश है, जिसके कारण सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो के साथ जुड़ रहे हैं। आनेवाले समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन और पार्टी के विस्तार पर ध्यान देगी और झारखंड के नौजवानों का पार्टी स्वागत करेगी।