झारखंड
बोकारो का भर्रा पुल ध्वस्त
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2017 8:13:06 PMबोकारो, (हि.स.)। भारी बारिश के कारण गरगा नदी का भी जलस्तर बहुत अधिक बढ़ गया। गरगा अपने रौद्र रूप में आ गया और पानी के तेज बहाव में भर्रा का छोटा पुल टूटकर बुरी तरह ध्वस्त हो गया। यही पुल बोकारो इस्पात नगर को भर्रा से जोड़ता है। इससे होकर पानी काफी तेज बहाव से गुजर रहा है। प्रशासन ने लोगों को इससे होकर न जाने की सख्त चेतावनी दी है। वहीं, सेक्टर-1 से होकर रामनगर कालोनी, कैलाश नगर व भोजपुर कालोनी को जोड़ने वाले गरगा नदी पर बने पुल के एकदम समीप जलस्तर पहुंच गया है। अगर बारिश की यही स्थिति रही तो अगले कुछ घंटों में इससे होकर भी पानी का बहाव होना चालू हो जायेगा।