झारखंड
जीएसटी पर कार्यशाला आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2017 6:43:37 PMगढ़वा, (हि.स.)। डीसी डॉ राजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जीएसटी पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गढ़वा जिले के सभी इंजीनियर, वर्क्स डिविजन, अनुमंडल पदाधिकारी, विडियो, सीओ, निकासी एवं व्ययनन पदाधिकारी को जीएसटी के संबंध में जानकारी दी गई। डॉ राजेश कुमार ने बताया कि जीएसटी विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें अनेक कर के स्थान सिर्फ एक कर का प्रावधान है, जो काफी पारदर्शी होगा।