झारखंड
'मत्स्य पालन के लिए गिरिडीह में 12 तालाब बनाये जायेंगे'
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2017 11:10:13 AMगिरिडीह, (हि.स.)। जिले में मछली पालन को बढ़ावा देने और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जिले में 12 मछली पालन तालाब बनाये जायेंगे।
जिला मत्स्य पदाघिकारी रीतु रंजन ने बताया कि 80 फीसदी अनुदान पर किसानों को जल जमाव वाले स्थान पर निजी जमीन में तालाब निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 63 हजार टन मछली पालन का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए किसानों को 90, फीसदी अनुदान पर मछली फंसाने की जाल, चारा भी मुफ्त में दिया जायेगा।
बताया गया कि एक तालाब के निर्माण में 03 लाख 40 हजार का खर्च आएगा, जिससे लाभुक को सरकार की और से दो लाख 80 हजार का अनुदान दिया जायेगा। एक तालाब का निमार्ण पचास डिसमिल से दो एकड़ समतल जमीन पर किया जा सकेगा।