ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
संघर्ष करके ही कांग्रेस को मजबूत कर सकते हैं : आरपीएन सिंह
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2017 7:04:16 PM
संघर्ष करके ही कांग्रेस को मजबूत कर सकते हैं : आरपीएन सिंह

 रांची,  (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार एवं मईनुल हक शनिवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान संगठन के बारे में उन्होंने जानकारी ली। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम उपस्थित थे। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि श्री सिंह ने शनिवार की सुबह साढ़े 11 से दो बजे तक कांग्रेस के पूर्व सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता एवं विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद श्री सिंह तीन बजे से युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, विचार विभाग, ओबीसी विभाग, अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्री सिंह ने कहा है कि सभी कार्यकर्ता, नेता प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। वर्तमान राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता में अक्रोश है। आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें मिशन 2019 पर कार्य करते हुए लोगों का विश्वास जीतना है। संघर्ष के रास्ते ही हम संगठन को मजबूत कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे, राजेश ठाकुर, ज्योति सिंह मथारू, रविन्द्र सिंह, सुल्तान अहमद, सुनील सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS