झारखंड
अस्पतालों की स्थिति नारकीय : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 3:07:39 PMरांची, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि रिम्स, सदर अस्पताल, रिनपास जैसे अस्पतालों में स्थिति पूरी तरह से नरकीय हो चुकी है। राज्य की चिकित्सा व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। गरीब और साधारण परिवार के मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है।
सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, तो निजी अस्पतालों में साधारण मरीज जा नहीं सकते है। सबका साथ सबका विकास करने वाली सरकार के मंत्री और अधिकारी आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री पूरी तरह से फेल कर चुके हैं। पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबी हुई है।
उन्होंने कहा कि रिम्स की घटना ने रिम्स प्रबन्धन की पोल खोलकर रख दी है। रिम्स की कुव्यवस्था के लिए पूरी तरह से झारखण्ड सरकार और स्वास्थ्य मंत्री की चिकित्सा व्यवस्था में किसी की भी जान सुरक्षित नहीं है।