झारखंड
पेट्रोल पंप और कांटा घरों में जांच शुरू
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2017 7:06:07 PMबोकारो, (हि.स.)। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के निर्देश पर माप-तौल विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र के पंप और कांटा घरों के कार्यों की जांच तथा उसके अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को मंत्री के बोकारो आगमन पर विभाग की टीम ने जैनामोड़ स्थित अशोक पेट्रोल पंप में लोगों को दिए जाने वाली मात्रा की जांच की।
जांच की देख-रेख खुद कर रहे मंत्री सरयू राय ने कहा कि माप-तौल विभाग में कर्मियों का घोर अभाव है। इसके बावजूद अधिकारियों को सार्वजनिक पंप, कांटा घरों, दुकानों की जांच करने का आदेश दिया है, जिसके तहत जैनामोड़ में जांच की गयी है। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास जीतना जरूरी है जिस तरह से उत्तरप्रदेश में पंप की जांच के दौरान चिप पाया गया था, उसे देखते हुए यहां भी सतर्कता जरूरी है।