ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
कोविंद को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2017 6:46:10 PM
कोविंद को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 14वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर रामनाथ कोविंद को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने उनके सफल और फलदायक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। दास ने कहा कि कोविंद का लंबा प्रशासनिक अनुभव और संविधान का ज्ञान उन्हें अलग पहचान देता है। उनके अनुभव का लाभ राष्ट्र को मिलेगा। संविधान के रक्षक के साथ ही सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख होने के नाते उनके कार्यकाल में हमारे सीमाएं भी सुरक्षित रहेंगी, ऐसा मेरा मानना है। गोविंद को 65 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं, जो यह दर्शाता है कि उन्हें हर दल का सहयोग मिला है। वहीं रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें बधाई दी है। मुंडा ने कहा कि कोविंद का कार्यकाल सफलताओं से परिपूर्ण होगा।

इधर, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने रामनाथ कोविन्द को आत्मिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि झामुमो की आकांक्षा एवं विश्वास है कि कोविन्द राष्ट्र के सर्वोच्च अभिभावक के रूप में झारखंड जैसे संघर्षशील राज्य एवं समाज के सांवैधानिक, मौलिक तथा नैतिक अधिकारों को पूर्ण संरक्षण प्रदान करेंगे। राज्य के लगभग साढ़े तीन करोड़ आम जनों के साथ झामुमो को गर्व है एवं उनके स्वास्थ्यपूर्ण दीर्घायु होने की कामना है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS