ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
राजधानी रांची में मध्यम दर्जे की बारिश
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2017 4:01:00 PM
राजधानी रांची में मध्यम दर्जे की बारिश

रांची,  (हि.स.)। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। कही-कहीं झमाझम बारिश भी हुई। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। कुछ इलाको में जहां अधिक बारिश हुई, वहां सड़क पर जलजमाव हो गया और वाहनों के साथ लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हुई।
रांची में साढ़े तीन घंटे की बारिश में 9 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 26, न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में नौ मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। यहां का तापमान अधिकतम 32.1 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। डालटनगंज में 3.6 मिमी बारिश हुई और यहां का अधिकतम तापमान 34 और न्यूतनम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र का पूर्वानुमान है कि 21 जुलाई को रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में आसमान साफ नहीं रहेगा। कुछ इलाकों मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS