झारखंड
बोकारो से आये कांवरिये की मौत
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2017 3:32:30 PMदेवघर, (हि.स.)। बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए बोकारो जिले के बेरमो संडे बाज़ार फुसरो से आये एक कांवरिये की मौत हो गयी। घटना गुरुवार सुबह पांच बजे की है। मृतक कांवरिया का नाम प्रदीप कुमार गौर बताया गया है। घटना के बाबत उसके जत्थे में शामिल युवक मोंटी ने बताया कि गुरुवार की सुबह प्रदीप ने बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा है, जिस कारण हमलोग उसे लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक 11 लोगों के जत्थे के साथ जलाभिषेक के लिए आया था।