झारखंड
जम्मू तवी-टाटा, एलेप्पी-टाटा लेट और अन्य ट्रेनें निर्धारित समय पर
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2017 11:34:26 AMजमशेदपुर, (हि.स.)। गुरुवार को टाटानगर आनेवाली छपरा-कटिहार-टाटा लिंक एक्सप्रेस, एलेप्पी-टाटा एक्सप्रेस, राजेन्द्र-दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) और जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस विलंब से चलने की सूचना प्राप्त हुई है। रांची-हावड़ा इन्टरसिटी एक्सप्रेस,नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस , अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, और मुबई- हावड़ा एक्सप्रेस गीताजंली एक्सप्रेस सही समय पर चल रही हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार छपरा से चलकर टाटानगर को आने वाली 18182 डाउन छपरा-कटिहार-टाटा एक्सप्रेस जिसके आने के समय सुबह 6 बजकर 55 मिनट है। यह ट्रेन 5 घंटा 25 मिनट देरी से चल रही है। यह ट्रेन दोपहर 12.30 बजे तक टाटानगर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 18190 एलेप्पी-टाटानगर मार्ग परिवर्तन होने के कारण देरी से चल रही है। इसका आने का समय सुबह 9.30 बजे था। इसके दस बज कर तीस मिनट तक टाटानगर पहुचने की संभावना है।
18102 जम्मूतवी- से चलकर टाटानगर आनेवाली जम्मू तवी एक्सप्रेस के 2 घंटे 40 मिनट देरी से चलने की सूचना प्राप्त हुई है। इसका निर्धारित समय सुबह 10 बजकर 20 मिनट है जिसके अपराह्न एक बजे तक टाटानगर पहुंचने की संभावना है।