झारखंड
मंदिर में पूजा सामग्री से छेड़छाड़, स्थिति तनावपूर्ण
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 3:20:47 PMगिरिडीह, (हि.स.)। सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी गांव में स्थित पूजा स्थल पर पूजा के सामानों को इधर-उधर करने के मामले में तनाव उत्पन होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने 150, असामाजिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दर्ज प्राथमिकी के बाद स्थिति सामान्य हो रही है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस गस्त लगातार जारी है। मालूम हो कि सोमवार की देर में एक धार्मिक स्थल पर पूजा सामग्री के साथ कुछ छेड़-छाड़ की गई थी। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने करीब पांच मुर्गी विक्रेता के दुकानों में आग लगा दिए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया था।