ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भरपूर बारिश से किसानों की बांछें खिली
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 4:56:34 PM
भरपूर बारिश से किसानों की बांछें खिली

खूंटी,  (हि.स.)। सावन के महीने में भरपूर बारिश से किसानों की बांछें खिल गयी हैं। रूक-रूक कर हो रही बारिश के बीच पूरे क्षेत्र में धान रोपनी का काम जोरों पर है। किसान हल-बैल लेकर खेतों में उतर गये हैं। नागपुरी और मुंडारी गीतों के साथ महिलाएं कतारबबद्ध हो कर रोपनी कर रही हैं। रोपनी के पूर्व कई गांवों में पहानों ने पारंपरिक ढंग से सरना माता की पूजा कर रोपनी की शुरुआत की। पहानों ने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण अनाज का भरपूर उत्पादन होगा। धान साथ ही मक्का, मड़ुवा और अन्य खरीफ फसलों की बुआई का काम जोरों पर है।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS