रांची, (हि.स.)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव शुक्रवार शाम को इंडिको के विमान से पटना के लिए रवाना हो गये। यादव कोर्ट में पेशी के लिए रांची आये थे। इसके बाद वह स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये। यह जानकारी राजद के महासचिव कैलाश यादव ने दी।