ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड के 10 शहर होंगे एलईडी लाइट से रोशन
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2017 11:05:54 AM
झारखंड के 10 शहर होंगे एलईडी लाइट से रोशन

रांची, (हि.स.)। नगर विकास की ओर से राज्य के 10 शहरी निकायों को एलईडी लाइट से रोशन किया जाएगा। इसे लेकर नगर विकास विभाग खाका तैयार कर रहा है। एलईडी लाइट लगाने का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। इन शहरों में रांची, बासुकीनाथ, जुगसलाई, आदित्यपुर, हजारीबाग, दुमका, मानगो, देवघर और धनबाद शामिल हैं। 
बताया जा रहा है कि दोनों चरणों में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर आने वाली लागत राज्य सरकार वहन करेगी। इससे इतर योजना की मॉनिटरिंग राज्य ऊर्जा वितरण निगम करेगा। शहरों को रोशन करने में आने वाली प्रारंभिक लागत ईईसीएल वाहन करेगी। बाद में संबंधित निकाय सात वर्षों तक सात बराबर किस्तों में सूद सहित राशि ईईसीएल को लौटाएगा। इसके बाद संबंधित परिसंपत्ति शहरी निकायों की हो जाएगी। 
संबंधित शहरों की लाइट पर नियंत्रण करने के लिए सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम बहाल किया जाएगा, जो शाम ढलने के साथ ही स्वत: जल जाएंगी और सुबह होते ही बुझ जाएंगी। बताया जाता है कि राज्य सरकार इस मद में जेबीवीएनएल को एक निर्धारित राशि का भुगतान करेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS