झारखंड
आरपीएन सिंह बने झारखंड कांग्रेस के प्रभारी
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2017 7:42:20 PMरांची, (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह एवं सचिव प्रभारी के रूप में उमंग सिगंहर एवं मेनुअल हक का मनोनयन किया है। यह जानकारी बुधवार को कांग्रेस महासचिव लाल किशोरनाथ शाहदेव ने दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस को इसकी सूचना दी है।