ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
संविधान हमारी विचारधारा : रामनाथ कोविंद
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2017 6:03:09 PM
संविधान हमारी विचारधारा : रामनाथ कोविंद

 रांची,  (हि.स.)। एनडीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास एनडीए के सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बैठक की। बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि कोविंद ने कहा है कि संविधान हमारी विचारधारा है। हम उसे लेकर चल रहे हैं। जबसे नामांकन भरा है, तब से समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायकों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रपति पद गरिमामय पद है। दलगत राजनीति से उपर उठकर देश की संविधान की रक्षा करना धर्म है। उन्होंने कहा है कि जब वह राज्यपाल थे, तब किसी भी राजनीतिक पार्टी का सदस्य नहीं रहे। दलगत राजनीति से उपर उठकर काम किया। 

कुमार ने बताया कि कोविंद ने कहा है कि झारखंड की जनता अच्छी और सरल है। 50 साल से झारखंड की जनता से संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पर सभी सेना का सर्वोच्च कमान रहता है। इसलिए भारत की रक्षा का कर्तव्य राष्ट्रपति का होता है। उन्होंने उसे बरकरार रखने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए ने समर्थन का भरोसा दिया है। जिसमें आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो सहित विधायक गीता कोड़ा, भानू प्रताप शाही सहित अन्य विधायक शामिल हैं। इससे पूर्व विशेष विमान से रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कोविंद मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले जहां आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोविंद का स्वागत किया। इससे पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने भी कोविंद का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गी ने वोटिंग के प्रोसेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, राम विचार नेताम, मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी, नीरा यादव, सांसद पशुपति नाथ सिंह सहित अन्य सांसद और विधायक उपस्थित थे। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS