ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा शासित राज्यों में बढ़ा है अत्याचार : मरांडी
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 6:58:14 PM
भाजपा शासित राज्यों में बढ़ा है अत्याचार : मरांडी

 मेदिनीनगर, (हि.स.)। झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी ने कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में किसान, दलित, आदिवासी, महिला और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है। झारखंड में तो पुलिस ही हत्या कर रही है। सरकार छोटे कर्मचारियों को फंसाकर पदाधिकारियों को बचा रही है। मरांडी सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के खूंटी और गोला में आंदोलन कर रहे आधा दर्जन किसान गोली के शिकार हुए। सरकार जांच रिपोर्ट के बाद भी दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। किसानों के लिए लड़ने वाले योगेन्द्र साव और उनकी विधायक पत्नी को जेल में डाल दिया गया है। सरकार उन्हें जेल से निकलने नहीं दे रही है। राज्य में दोषपूर्ण धान खरीदगी प्रक्रिया के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। साथ ही धान बेचने वाले किसानों को पैसा नहीं मिल रहा है। झारखंड के किसान कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या करने को विवश हैं। सरकार बड़े पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए लड़ने वाले विधायक प्रदीप यादव को भी जेल में डाल दिया गया है। राज्य की भाजपा सरकार सुनोजित तरीके से कार्रवाई कर रही है। गोरक्षा के नाम पर तांडव मचा हुआ है। लातेहार, गिरिडीह और रामगढ़ में निर्दोष लोगों को पीट-पीटकर मार दिया गया। राज्य में बच्चा चोर का अफवा फैलाकर हत्या की जा रही है। सरकार इन घटनाओं को रोकने और असामाजिक तत्वों से निपटने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बिजली उत्पादक कंपनियों से 25 प्रतिशत बिजली झारखंड को देने का करार हुआ था, इसपर भी अमल नहीं हो रहा है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत ने कहा कि भाजपा की सरकार के लिए विकास से अधिक अनावश्यक प्रचार एजेंडा बन चुका है। झारखंड में सीएनटी-एसपीटी एक्ट विरोध के कारण राज्यभवन से वापस लौटा दिया गया है। अब टीएसी लाने की तैयारी हो रही है। लेकिन यह भी झारखंड के आदिवासियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा टीएसी के लिए बैठक के पूर्व नियमावली तैयार होनी चाहिए अन्यथा इसका भी विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार अहंकारी हो गयी है। उन्होंने कहा कि पलामू में रातभर बिजली गायब है, इससे विकास का अंदाजा लगाया जा सकता है। पलामू की स्थिति पूर्व से बदतर हुई है। राज्य में सात से आठ हजार उद्योग बंद हुए हैं। पलामू को सोन से लाकर पानी देने की योजना बन रही है। जबकि बगल में तहले व मंडल डैम में पानी उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड की सरकार छतीसगढ़ी राज्य की तर्ज पर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है। विकास का हाल है कि सड़क बनते फट जा रही है। सहाय ने कहा कि पलामू संघर्षो की धरती रही है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विपक्ष एकजुट होकर आंदोलन शुरू करेगा। भाकपा के केडी सिंह ने कहा कि भाजपा विकास का एजेंडा लेकर सत्ता में आयी थी। अब जीएसटी ला रही है। भाजपा के सरकार के पास विकास की जगह प्रचार एजेंडा रह गया है। पहले अंग्रेज गरीबों का जमीन लूटकर जमीनदारों को देते थे। अब सरकार गरीबों का जमीन लूटकर पूंजीपति व कारपोरेट घरानों को दे रही है। देश में सांप्रदायिकता बढ़ी है। निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। मौके पर झाविमो के मुरारी पाण्डेय, प्रभात भुईयां समेत संजर नवाज, मुमताज खां, सिद्धांत गुप्ता आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS