ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मोदी सरकार में सिर्फ औद्योगिक घरानों को फायदा : वृंदा
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 6:54:02 PM
मोदी सरकार में सिर्फ औद्योगिक घरानों को फायदा : वृंदा

रांची, (हि.स.)। माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में सिर्फ औद्योगिक घरानों को फायदा हुआ है। वृंदा करात सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि आरएसएस के इशारे पर जनता को बांटने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक सोची समझी रणनीति के तहत भीड़ द्वारा लोगों की हत्या की जा रही है। किसानों, आदिवासी नेताओं, और वामदलों के आंदोलन की वजह से राज्य सरकार को सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन को वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी केंद्र सरकार की तरह औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए आदिवासियों की जमीन को लूटना चाहती है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झारखंड की खनिज संपदा पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है। वृंदा करात ने कहा कि आदिवासियों के एकजुट विरोध के कारण उन्हें अपने कदम पीछे करने पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा महिलाओं से पैर धुलवाने की वायरल हुई फोटो पर उन्हें आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गलत है। परंपरा के नाम पर एक मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं से पैर धुलवाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तो खुद ही जनता के पैर धोने चाहिए। उन्होंने कहा की कम से कम मुख्यमंत्री को ऐसा नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जमशेदपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां उनके पैर धातु के एक पात्र में धोये गए। यह कार्यक्रम वहां के कदमा इलाके में आयोजित हुआ था। उन्होंने कहा कि देश से बाहर जाकर बीजेपी के नेता सबसे गले मिलते हैं, लेकिन अपने देश लौटते ही जनता के प्रति उनका प्रेम कम हो जाता है। मौके पर राज्य सचिव गोपीकांत बक्सी, प्रकाश विपल्व, राजेन्द्र सिंह मुंडा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS