ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
आस्था और विश्वास का केन्द्र है राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 12:30:32 PM
आस्था और विश्वास का केन्द्र है राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर

गढ़वा, (हि.स. )। श्रीवंशीधर नगर में राजा पहाड़ी शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां का श्रावणी मेला देखने योग्य होता है। बड़ी संख्या में सीमावर्ती राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुचते हैं। अनुमंडल मुख्यालय में एनएच-75 से उत्तर दिशा में लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है राजा पहाड़ी शिव मंदिर। यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का केन्द्र है।
 
प्रत्येक वर्ष सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से और झारखंड से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने आते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां पूजा करने से उनकी मन्नतें पूरी हो जाती हैं। सावन भर श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है। प्राकृतिक छटाओं से ओतप्रेत है राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर। राजा पहाड़ी की चोटी पर बना भगवान शिव के मंदिर का स्थल मनोरम है और प्रकृतिक सुंदरता अद्भुत है। चारों तरफ हरियाली और मंदिर तक जाने के लिए बना पीसीसी पथ श्रद्धालुओं को सहसा अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर निर्माण समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन महोत्सव का आयोजन किया जाता है। मंदिर निर्माण समिति द्वारा भगवान शिव का महारूद्राभिशेक किया जाता है, जो देखने लायक होता है। मंदिर निर्माण समिति द्वारा 1988 में वनांचल के जगत गुरु शंकराचार्य द्वारा मंदिर का शिलान्यास कराया गया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS