झारखंड
विधानसभा का मानसून सत्र सात अगस्त से
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 11:36:51 AMरांची, (हि.स.)। विधानसभा का मानसून सत्र सात अगस्त से शुरू हो रहा है, जो 11 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण होगा। इसी दिन शोक प्रस्ताव पेश किया जायेगा। आठ अगस्त को राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। नौ अगस्त को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। दस अगस्त को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे। 11 अगस्त को गैर सरकारी संकल्प आएगा। आठ से 11 अगस्त तक हर दिन प्रश्नकाल का आयोजन होगा।