झारखंड
एसपी ने किया कोडरमा थाना का निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2017 11:45:47 AMकोडरमा, (हि.स.)। एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कोडरमा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडों की स्थिति, साफ-सफाई, महिला थाना, सभी कक्ष, बाल मित्र कक्ष, थाना कैंपस की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह को साफ-सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
बाद में उन्होंने बताया कि जिले के अंतर्गत मॉडल थाना का चयन किया जाना है। जिसे लेकर जिले के सभी थानों की जांच की जा रही है।