ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट : रघुवर
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2017 8:42:01 PM
बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट : रघुवर

रांची,  (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि बड़ा तालाब उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। उन्होंने कहा कि इसके सौंदर्यीकरण के बारे में वह 2006 से प्रयासरत है। शहर की सुंदरता से राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ती है। यहां स्वामी विवेकानंद की विशाल प्रतिमा के साथ ही पाथवे आदि बनाये जायेंगे। लोग परिवार के साथ अपना समय बिता सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ उलगुलान करनेवाले झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा के शहादत स्थल को स्मृति पार्क बनाया जा रहा है। बिरसा स्मृति पार्क को पर्यटक स्थल के साथ साथ प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री सोमवार को बिरसा मुंडा कारागार परिसर में बिरसा स्मृति पार्क, बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण, रांची नगर निगम भवन, रामगढ़ नगर परिषद और खूंटी नगर पंचायत भवन का शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग भगवान बिरसा मुंडा के बारे में और अच्छे से जान पायेंगे। उनके विचार, उलगुलान, बलिदान आदि से आनेवाली पीढ़ी अवगत होती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूववर्ती सरकारों ने एक परिवार को ही आजादी के लिए अगुआ बताया है। दूसरे महापुरुषों को भुला दिया गया। आजादी के 50 साल के बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा 1998 में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा संसद परिसर में लगायी गयी। वर्तमान में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर धरती आबा एक्सप्रेस चलायी। हमारे लिए सभी स्वतंत्रता सेनानियों का एक समान सम्मान है। हमारी सरकार भुला दिये गये स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा लोगों को बतायेगी। 
दास ने कहा कि किसी को भी उजाड़ने से पहले उन्हें बसाया जायेगा। बिरसा मुंडा कारागार परिसर में बसे परिवारों को अच्छे फ्लैटों में बसाया जायेगा। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में 14 हजार आवास बनाये जा रहे हैं। एचइसी क्षेत्र में झोपड़पट्टी में बसे लोगों को भी पक्के मकानों में बसाया जायेगा। इसके लिए एक टाउनशिप बसाया जा रहा है। राजधानी में स्मार्ट सिटी के लिए 3-4 माह में भूमि पूजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि इन चीजों से शहरी विकास को नया आयाम मिलेगा। राजधानी के चौक-चौराहों का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद महेश पोद्दार, विधायक जीतू चरण राम, रांची मेयर आशा लकड़ा, धनबाद मेयर शेखर अग्रवाल, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS