झारखंड
मुख्यमंत्री का गिरिडीह दौरा स्थगित
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2017 4:28:08 PMगिरिडीह, (हि.स.)। मुख्यमंत्री का गिरिडीह दौरा स्थगित हो गया है। दास को गिरिडीह जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था। खराब मौसम के कारण दौरा स्थगित किया गया।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को यह दौरा हेलीकॉप्टर से करना था खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता, जिसकी वजह से दौरे को स्थगित किया गया। गौरतलब है कि झंडा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास को 250 करोड़ से सम्बंधित 95 योजना का उद्घाटन और शिलान्यास करना था।