सिमडेगा, (हि.स.)। कोलेबिरा प्रखंड के ऐडेगा पंचायत अंतर्गत पोग्लोया के गंझूटोली में वज्रपात से एक वृद्ध की मौत हो गर्इ और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कंदरा सिंह और सुदर्शन सिंह दोपहर के दोे बजे अपने घर में बैठे थे। इसी क्रम में सुदर्शन लघु शंका के लिए घर से बाहर निकला, तभी उनके घर में ठनका गिर गया। ठनका गिरने से कंदरा की मौके पर ही मौत हो गर्इ और सुदर्शन घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा दोनों को कोलेबिरा के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जंहा चिकित्सकों ने कंदरा को मृत घोषित कर दिया। जबकि, सुदर्शन का इलाज चल रहा है।