झारखंड
हाइवा की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2017 1:07:00 PMदुमका, ( हि.स)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर हाईवे ओवर ब्रीज के नीचे हाइवा ने एक स्कूली बच्चे को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। घटना गुरुवार को अहले सुबह 6 बजे घटी। प्रकाश मुर्मू संत जोसेफ स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था।
छात्र जिले के सरैयाहाट प्रखंड के जियाजोड निवासी पीटर मुर्मू का इकलौता पुत्र था। प्रकाश छात्र मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हथियापथर गांव में चाचा सिलास बेसरा के यहाँ रहकर शहर के संत जोसफ हाई स्कूल में पढाई कर रहा था। आक्रोशित साथी छात्र सहित लोगों ने मुआवजा को लेकर मुख्य पथ को जाम कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने पुलिस को घटना स्थल से खदेड़ने का भी प्रयास किया।छात्रों ने कई वाहनों को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।