रांची, (हि.स.)। पुलिस ने पलामू जिले के अपराधी कृष्णा सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ हत्या, डकैती, अपहरण के कई मामले दर्ज थे। वर्ष 2014 -15 में थाना छतरपुर और विश्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत एक-एक गिरोह बनाकर कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।हमेशा पुलिस को चकमा देकर भागने वह सफल हो जाता था
इसके विरुद्ध दर्जनों मामले दर्ज हैं। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी टीम का गठन किया गया।टीम ने उसे बुधवार को अहले सुबह गिरफ्तार किया।