ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 8:17:37 PM
धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार

रांची, (हि.स.)। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। राजधानी में भी सभी मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। शहरी क्षेत्रों की 50 से अधिक मस्जिदों में सुबह 7.15 बजे से 10 बजे तक ईद की नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर शहर के सभी मस्जिदों को सजाया गया है।

राजधानी रांची में पहली नमाज़ अहले-हदीश में पढ़ी गई। इदारे शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व खुशी मनाने और बांटने का है। ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद थी, शहर में कई जगह ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया और कुछ स्थानों पर गाड़ियों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। शहर के व्यस्ततम हरमू रोड, किशोरगंज और रातू रोड के ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया। वहीं डोरंडा और हिन्दपीढ़ी में ट्रैफिक मूवमेंट को बैन किया गया है। हालांकि नमाज के बाद इन इलाकों में ट्रैफिक सामान्य कर दिया गया।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी लोगों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने देश और राज्य की समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि लोग से मिलजुलकर इस पवित्र पर्व को मनाने की अपील की। वहीं, मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS