झारखंड
27 को नये डीआरएम संभालेंगे पदभार
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 6:37:18 PMरांची, (हि.स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) के नव नियुक्त मण्डल रेल प्रबन्धक (डीआरएम) विजय कुमार गुप्ता मंगलवार को अपना पदभार संभालेंगे। गुप्ता भारतीय रेल अभियंत्रण सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं तथा इन्होंने एसजीएसआईटीएस, इंदौर से बीई सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है।
गुप्ता ने अपने कैरियर की शुरुआत गुजरात के वलसाड में सहायक अभियंता के रूप में की तथा मण्डल अभियंता, राजकोट एवं वरिष्ठ मण्डल अभियंता, कोटा उप मुख्य अभियंता निर्माण वडोदरा, मुख्य अभियंता सामान्य पूर्व रेलवे में अपना योगदान दिया। मण्डल रेल प्रबन्धक रांची की नियुक्ति से पहले मुख्य अभियंता निर्माण, पूर्व रेलवे में कार्यरत थे। उन्होंने एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम का विशेष प्रशिक्षण सिंगापुर तथा मलेशिया से प्राप्त किया है।