झारखंड
घायल गार्ड की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 10:50:09 AMजामताड़ा, (हि.स.)। जामताड़ा जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र के विक्रमपुर में गुरुवार की रात को एक वृद्ध गार्ड पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में गार्ड के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वृद्ध लोलिया खान (60) अम्बा गांव निवासी चिकित्सक बलराम घड़ोई के आवास पर गार्ड का काम करता था। गुरुवार को जब लोलिया रात की पाली में कार्य कर रहा था। इसी दौैरान उसकी अचानक आंख लग गई। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोलकाता के पीजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई।