झारखंड
आंदोलन को लेकर आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 10:15:33 AMरांची, (हि.स.)। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ आदिवासी संघर्ष मोर्चा का जुलूस 29 जून को दुमका जिले के भोगनाडीह में निकलेगा। साथ ही 30 जून को वहां एक जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इसे लेकर आदिवासी संघर्ष मोर्चा की बैठक जल्द होगी। जिसमें कार्यक्रम को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को मोर्चा के संयोजक सह प्रवक्ता प्रेम शाही मुंडा ने दी।
प्रेम शाही ने बताया कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन कर राज्य सरकार गरीब आदिवासियों की जमीन लूटना चाहती है। जिसे आदिवासी समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा कि किस तरह सरकार इस एक्ट में संशोधन कर हमारी जमीन लूटना चाह रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस एक्ट में हुए संशोधन को सरकार जल्द वापस नहीं लेती है, तो आदिवासी संघर्ष मोर्चा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जल्द ही मोर्चा की बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।