ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 4:40:02 PM
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

दुमका,  (हि.स.)। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम भाटीन गांव के समीप बाइक सवार युवक ने दो व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, प्रकाश महतो एवं बालेश्वर महतो हंसडीहा से मजदूरी कर वापस अपने घर थाना क्षेत्र के बेलटिकरी लौट रहे थे। इस बीच गोड्डा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमे प्रकाश महतो का पैर टूट गया व बालेश्वर महतो बुरी तरह घायल हो गए।
हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रकाश महतो को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। देवघर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, बाइक सवार युवक बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सुबह होते ही मृतक के परिजन हंसडीहा थाना पहुंचे और बाइक सवार युवक को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। परिजनों ने गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में सड़क जाम करने की चेतावनी दी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS