झारखंड
छूटे हुए नामों को 20 अगस्त तक मतदाता सूची में जुड़ेंगे
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 1:03:16 PMहजारीबाग, (हि.स.)। आगामी एक जुलाई से 31 जुलाई तक छुटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके तहत 18 से 19 वर्ष के नए मतदाता, महिला मतदाता, एनआरआई वोटर सहित दूर-दराज के वैसे वोटर जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है, उनको सूची में जोड़ा जाएगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी और डीसी रवि शंकर शुक्ला ने दी। डीसी ने कहा कि इसके लिए दो विशेष कैम्प का भी आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षण संस्थाओं में भी दो दिनों का विशेष कैम्प आयोजत कर नए वोटर को जोड़ा जाएगा।
शुक्ला ने बताया कि बीएलओ डोर-टू-डोर विजिट कर मतदाता का नाम सूची में जोड़ने का कार्य करेंगे। 20 अगस्त तक सूचीबद्ध किए गए सभी नए नामों को मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा। हजारीबाग जिले में 12743 मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है। डीसी ने कहा कि 937 के विरुद्ध 892 महिलाओं को ही मतदाता सूची में जोड़ा गया है। महिलाओं का अनुपात पुरुषों के अपेक्षा काफी कम है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाता को सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले में 2135059 आबादी के विरुद्ध 1293869 मतदाता हैं।