झारखंड
सांप्रदायिकता के विरोध में आवामी इंसाफ मार्च ने का प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 7:21:21 PMरांची, (हि.स.)। रांची समेत पूरे झारखंड में सांप्रदायिक उन्माद के विरोध में शनिवार को आवामी इंसाफ़ मंच ने बाजू में काली पट्टी लगाकर ख़ामोश प्रदर्शन किया। मंच के कार्यकर्ता रांची के एसडीओ रहे भोर सिंह के ट्रांसफर का विरोध कर रहे थे। बाजू में काली पट्टी लगाकर ख़ामोश प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शन का नेतृत्व नदीम खान ने किया। अगले कार्यक्रम में इन्ही मुद्दों पर रांची जिला प्रशासन, होम सेक्रेटरी समेत मुख्यमंत्री से जल्द मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा। प्रदर्शन में नदीम खान,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुमार वरुण, मो नौशाद,मो दानिश, तौसीफ़ नवाज़ आदि उपस्थित थे।