ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है योग : अमित कुमार
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 6:51:47 PM
स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है योग : अमित कुमार

रांची,  (हि.स.)। भाजयुमो महानगर के तत्वावधान में प्रदेश भाजपा कार्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सूर्य प्रभात ने किया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार उपस्थित थे।
बैठक में अगामी 21 जून को रांची के कडरु स्थित डीएवी कपिलदेव मैदान में सुबह छह बजे से युवा मोर्चा द्वारा योग अभ्यास कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। भाजयुमो, झारखंड प्रदेश की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून को झारखंड के सभी जिलों में छह से आठ बजे के बीच एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की भाग-दौड़ जिंदगी में स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मानसिकता युवाओं में हो, इसके लिए योग आवश्यक है। स्वास्थ्य और योग दोनों एक-दूसरे के पूरक है। उन्होंने इस योग अभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल होने का आह्वान किया | मौके पर अभिषेक सिंह, संजय पोद्दार, राकेश चौधरी, राज श्रीवास्तव, संजय पोद्दार, निशिकांत चौहान, अंचल तिवारी, कुमार पुरेन्द्र, मिंटू चौबे, अशोक पांडेय, रिंकू शाहदेव, रीतेश तिवारी, चन्दन बैठा, अमन यादव, अमन कुमार, राजेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS