झारखंड
10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 6:52:20 PMरांची, (हि.स)। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का 10 लाख का इनामी सुभाष यादव उर्फ दरोगी यादव ने शुक्रवार को एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया। एसपी धन्नजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में सुभाष की पत्नी धीरन देवी ने एक आवेदन देकर पुनर्वास नीति के तहत अपने पति के सरेंडर करने की बात कही थी। उनके सरेंडर करने के पहले वह नक्सली सुभाष है या नहीं, इसकी जांच विशेष शाखा से करायी गयी।
जांच में यह पता चला कि सुभाष यादव भाकपा माओवादी संगठन में 2013 से 2016 तक सक्रिय रहकर सब जोनल कमिटी में है। सुभाष ने सरकार की सरेंडर नीति से प्रभावित होकर लातेहार एसपी के समक्ष सरेंडर किया। एसपी ने सरेंडर नीति के तहत उसे तत्काल 50 हजार रुपये नकद दिया। बाकि राशि उसे शीघ्र ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इसके विरुद्ध लातेहार में तीन और लोहरदगा में पांच मामले दर्ज है। इसमें विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, सीएलए एक्ट, आर्म्स एक्ट, यूएपी एक्ट सहित कई मामले शामिल हैं।