झारखंड
झामुमो कार्यसमिति की बैठक 17 जून को
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 4:19:40 PMरांची, (हि.स.)। झामुमो केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गयी है। बैठक दिन के ढाई बजे से शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास में होगी। बैठक में वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति, सांगठनिक मजबूती एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लिए गए जन-विरोधी फैसलों पर निर्णय लिया जायेगा। साथ ही इसी दिन शिबू सोरेन की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। बैठक में शिबू सोरेन, हेमन्त सोरेन सहित पार्टी के सभी सांसद, सभी विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।