ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बैरक में जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 1:51:19 PM
बैरक में जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी

बोकारो, (हि.स.)। बोकारो के सेक्टर-4 थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में पदस्थापित संजय एक्का नामक 43 वर्षीय एक जवान ने अपनी ही राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घटना का कारण कुछ भी स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार घरेलू विवाद के तनाव में उसने ऐसा किया। पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश का कहना है कि मृतक जवान थोड़ा शर्मीला और अंतर्मुखी प्रवृत्ति का था। किसी से बहुत ज्यादा बातचीत नहीं करता था और न ही किसी के साथ कुछ बातें शेयर किया करता था।

सिटी डीएसपी अजय कुमार ने भी मृतक के अंतर्मुखी होने की बात कहते हुए बताया कि घटना के समय बैरक के अन्य जवान सो रहे थे। सब सो रहे थे और इसी बीच उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद की गर्दन में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बाकी जवान हड़बड़ा कर उठे।
फौरन आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई और अति गंभीर हालत में उसे बोकारो जेनरल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी वाईएस रमेश, सिटी डीएसपी अजय कुमार, चास थाना प्रभारी कमल किशोर, सिटी थाना प्रभारी मदन मोहन प्रसाद सिन्हा आदि ने बीजीएच पहुंच पूरे मामले की जानकारी ली। मृतक सिपाही संजय लातेहार जिलांतर्गत महुआटांड़ का निवासी बताया जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS