ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
81 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : डॉ चरणदास महंत
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 4:11:02 PM
81 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : डॉ चरणदास महंत

रामगढ़, (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी झारखंड में सभी 81 सीटों पर अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नही करेगी। यह बातें कांग्रेस के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत ने स्थानीय वीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इससे पूर्व कांग्रेस के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और इंटक के महासचिव सह युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिके मन्दिर पहुंचकर मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं की तलाश की जा रही है। उन्हें संगठन में जोड़कर प्रभार दिया जायेगा। ताकि जमीन से जुड़े कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में जाकर कांग्रेस को जिताने का काम करे। पूर्व के चुनावों में थोड़ी कमियां रह गयी थी जिसके कारण राज्य में हमारी हार हुई थी। इस बार उन कमियों को दूर कर बेहतर ढंग से चुनाव लड़कर झारखंड में अपने दम पर सरकार बनाने का काम करेगी। मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि संगठन को धारदार बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। महंत जी के देख-रेख में पूरे राज्य में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उनसे राय ली जाएगी। ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास होगा कि आपसी सहमति के साथ संगठन का चुनाव हो। अगर कहीं विवाद हो जाती हैं तो वहां चुनाव कराकर संगठन को मजबूत किया जायेगा। वहीं इंटक के महामंत्री सह युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने कहा कि कोल इंडिया में प्रास्तावित हड़ताल ऐतिहासिक होगा। एक छटाक कोयला भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अबतक दसवां वेतन समझौता नहीं हो पाया हैं। इंटक को बाहर करने का प्रयास किया गया हैं बावजूद केंद्र सरकार अब तक दसवां वेतन समझौता लागू नहीं करा पाया हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार 62 हज़ार करोड़ का घोटाला किया हैं।

केंद्र सरकार सीएसआर में पैसा लगाने के बजाय शौचालय में कोयला मजदूरों का पैसा लगा रही हैं। मजदूरों का हित करने की बजाय वनारस में घाट बनाने के लिए पैसे का उपयोग किया जा रहा हैं। जिसका इंटक विरोध करेगी। कांग्रेस के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत व इंटक के महासचिव सह युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह के रजरप्पा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत करने वालों में इंटक रजरप्पा के क्षेत्रीय अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सहित के नायक, आरपी सिंह, अमन कुमार, जगन रविदास, गिरिबल राजभर, दशरथ , राजेंद्र राम, गुणु महतो, राजेन्द्र प्रसाद, कौशल सिंह, बादल कुमार, सियाराम सिंह, अली मोहम्मद, मो असलम, धनेश्वर राम, टिकेंद्र कुमार, मो यूनुस, प्रदीप कुमार सहित कई शामिल थे। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS