झारखंड
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय 19 से खुलेंगे
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 11:27:59 AMरांची, (हि.स.)। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ग्रीष्मकालीन छुट्टी 17 जून तक है। 11वीं की परीक्षा को लेकर स्कूल में गर्मी की छुट्टी एक सप्ताह और बढ़ा दी गयी थी। 19 जून से विद्यालय की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से गर्मी की छुट्टी के बाद आधार कार्ड बनाने, बैंक खातों से भुगतान करने सहित अन्य आदेश जारी किए हैं।