ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भारत की प्रगति को मान रही है दुनिया : नकवी
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 5:18:18 PM
भारत की प्रगति को मान रही है दुनिया : नकवी

पाकुड़, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार समाज के हर जरूरतमंद किसान, गरीब, दलित, युवा और महिलाएं सबकी प्रगति के संकल्प के साथ काम कर रही है। भारत आज दुनिया के सबसे बेहतरीन निवेश स्थानों में से एक बन गया है। बीते तीन साल में देश की आर्थिक वृद्धि दर सात प्रतिशत से भी ज्यादा रही है।

यह बातें सोमवार को केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहीं। वह भाजपा के नेतृत्ववाली केंद्र की एनडीए सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पाकुड़ में आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्य कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत की प्रगति को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में देश के लोगों को पारदर्शी व्यवस्था का एहसास कराया है। हर योजना का लाभ जरूरतमंदों को सीधे मिल रहा है। डीबीटी से लगभग पचास हजार करोड़ सरकारी धन की बचत हुई है। तीन वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त और विकासयुक्त माहौल बना है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS